SPG full form in hindi

5/5 - (4 votes)
SPG full form in hindi

SPG full form in hindi | SPG

Introduction

एक लोकतांत्रिक देश में उस देश का प्रधानमंत्री केवल एक साधारण नागरिक नही होता हैं। वह आम जनता का प्रतिनिधि होता है। उनकी आवाज होता हैं। उनके स्वप्नो के साकार रूप देने वाला निर्माता होता हैं। उसके अंतरमन में देश के भविष्य का नक्शा होता हैं। जिसे वो आकर देना चाहता हैं।

किसी देश का प्रधानमंत्री चाहे किसी भी दल का हो, किसी भी विचारधारा का हो, उससे समस्त राष्ट्र की जनता संतुष्ट नहीं होती हैं। विचारो के आधार पर ही सही वितर्क आ ही जाते है।

और ऐसे कही देश है जो आपस में बेर रखते हैं। तो बेर रखने वाले लोगो का पहला निशाना उस देश पी एम बन जाता है। और ये बात हमारे देश पर भी लागू होती हैं। ऐसे में हमारे राष्ट्र के मुखिया की सुरक्षा आवश्यक हो जाती हैं।

तो आइए आज जानते है की भारत में कौन सी एजेंसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने का कार्य करती हैं।

SPG full form in hindi

SPG ka full form- Special Protection Group

हमारे देश की प्रधानमंत्री सुरक्षा एजेंसी का नाम स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप है। यह एजेंसी प्रधानमंत्री , पूर्व प्रधानमंत्री और इनके परिवारों और कुछ आवश्यकता पड़ने पर कुछ मंत्रियों को सुरक्षा देने का कार्य करती है।

SPG का गठन कब और क्यों हुआ

1985 के पहले देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का कार्य राजधानी दिल्ली की स्पेशल पुलिस फोर्स करती थीं। SPG की आवश्यकता तब महसूस हुई । जब 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मति इंदिरा गांधी जी की  राजनेतिक हत्या कर दी गई तमाम सुरक्षा दलों के होते भी हुए। तब भारत सरकार से एक अधिनियम पारित कर प्रधानमंत्री की सुरक्षा हेतु SPG का गठन किया।

SPG से संबंधित अन्य जानकारियां

SPG के वर्तमान प्रमुख श्री अरूण कुमार सिन्हा जी हैं। यह एक पूर्व भारतीय सैनिक हैं। SPG का आदर्श वाक्य *शौर्यम् समर्पणम् सुरक्षणम्”* हैं। इसके आदर्श वाक्य से ही स्पष्ट है को spg अपने उत्कृष्ट पराक्रम से और पूर्ण समर्पण से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।

SPG के जवान बड़े ही अनुशासित होते हैं। SPG के जवान प्रधानमंत्री की सुरक्षा उनके आवास, उनके कार्यालय, उनकी यात्राओं इत्यादि में करते है। Spg के जवान उनके साथ 24/7 रहते हैं ताकि pm को कोई किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचा सके।

अक्सर आपने प्रधानमंत्री के साथ एक काले कोट पहने हुए चलता हुआ काफिला तो देखा ही होगा। वे spg के कमांडो ही होते हैं। Spg के कमांडो हमेशा काला कोट और काला चश्मा पहनते हैं। वे काला चश्मा इसलिए पहनते है ताकि कोई ये ना समझ सके की वो किस तरफ देख रहे हैं। और वो आसानी से अपनी पहरेदारी भी कर सकते है।

Also Read:My hobby essay

SPG में कैसे भर्ती हो

SPG में भर्ती होते ही आपको कमांडो की संज्ञा मिल जाती हैं। Spg में सिलेक्ट होने के लिए आपका bsf, cisf, crpf में से किसी एक का सैनिक होना आवश्यक हैं। फिर इन्ही सैनिकों में से कुछ कुशल और बहादुर सैनिकों को spg के लिए ट्रेनिंग दी जाती हैं। इस प्रतियोगिता में जो व्यक्ति सिलेक्ट हो जाता हैं। वह इसमें शामिल हो जाता हैं। Spg में शामिल होने के लिए आपको विभिन्न स्तर के टास्क दिए जाते हैं जिन्हे आपको पार करना होता हैं।

SPG में सैलेरी

अगर आपका चयन spg में होता है तो यह सेवा आपको एक बेहतर जीवन स्तर देती हैं।spg में सिलेक्ट व्यक्ति को 90 हजार से 2.50 लाख रूपये तक की सैलरी मिलती हैं। और इसके अतिरिक्त जहां भी spg के जवान प्रधानमंत्री के साथ जाते हैं वहां उन्हें अच्छी सेवाएं मिलती हैं।

Service के प्रकार

Spg में कही प्रकार की सेक्युरिटी  आती है जैसे z,z++,y इत्यादि।

प्रधान मंत्री को z++ सुरक्षा दी जाती हैं जिसमे सबसे अधिक जवान होते हैं।

भारत सरकार spg पर प्रत्येक वर्ष 430 करोड़ रुपए खर्च करती है।

Leave a Comment